Headlines

पिंडवाड़ा सरकारी अस्पताल के बाहर शिवसेना का सेवा अभियान, मरीजों और परिजनों को मिला निशुल्क नाश्ता व ठंडी छाछ

Spread the love

पिंडवाड़ा | सिरोही:  पिंडवाड़ा के सरकारी अस्पताल के बाहर मंगलवार को शिवसेना की ओर से निशुल्क नाश्ता एवं ठंडी छाछ वितरण का सेवा अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों, उनके परिजनों तथा आमजन को निःशुल्क नाश्ता और ठंडी छाछ उपलब्ध कराई गई, जिसका लोगों ने उत्साहपूर्वक लाभ उठाया।

इस आयोजन में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी योगेश आचार्य की ओर से ठंडी छाछ की विशेष व्यवस्था की गई। गर्मी के मौसम में इस पहल को लोगों ने सराहा और बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने नाश्ते एवं छाछ का आनंद लिया।

शिवसेना पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन की ओर से प्रत्येक माह की 15 एवं 30 तारीख को पिंडवाड़ा सरकारी अस्पताल के बाहर इसी प्रकार निशुल्क नाश्ता वितरण का सेवा अभियान नियमित रूप से जारी रखा जाएगा, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिल सके।

इस अवसर पर शिवसेना जिला प्रमुख रमेश रावल, उप जिला प्रमुख भरत राजपुरोहित (झाड़ोली), वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रकाश डी. जैन, नगर प्रमुख धनराज लोहार, आबूरोड शहर प्रमुख लालाराम खारवाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुरेश रावल, उपनगर प्रमुख नगीन सोनी, युवा सेना तहसील अध्यक्ष देवेंद्र रावल, महेंद्र सिंह परमार, महेंद्र प्रजापत, बलवंत सिंह, सकाराम, माधु भाई रावल, लोकेश कुमार रावल सहित शिवसेना एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सेवा कार्य में सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *