राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा शिविर के तहत पंचायत समिति सिरोही की ग्राम पंचायत भूतगांव में गुरूवार को शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लीलादेवी पत्नी गीनाराम के जीवन में एक महत्वपूर्ण बदलावा आया, जब उन्हें उनके आवासीय भूखंड का पट्टा संभागीय आयुक्त के.एल.स्वामी द्वारा प्रदान किया गया। वर्षो से अपने आशियाने के लिए भूमि पर निवास करने के बाद भी लीला देवी के पास स्वामित्व का कोई वैध दस्तावेज नही था। इस कारण उन्हे भविष्य की सुरक्षा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीण सेवा शिविर में उन्होंने अपनी समस्या बताई जिस पर प्रशासन एवं पंचायत द्वारा प्रक्रिया पूर्ण की गई। पट्टा प्राप्त होते ही लीला देवी ने राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।
संभागीय आयुक्त के हाथों मिला स्वामित्व पट्टा, लीला देवी ने जताया आभार