Headlines

नगर पालिका ईओ योगेश आचार्य से मिले कैलाश नगर वार्ड पंच राकेश रावल, पुश्तैनी खातेदारी मकानों के पट्टों की मांग रखी।

Spread the love

पिंण्डवाड़ा। नगर पालिका पिंडवाड़ा के अधिशासी अधिकारी (ईओ) योगेश आचार्य से वार्ड संख्या 01 कैलाश नगर, अजारी के वार्ड पंच राकेश रावल ने मुलाकात कर पेराफेरी/पुश्तैनी खातेदारी भूमि पर बने मकानों के निवासियों को पट्टे जारी करने की मांग रखी।

राकेश रावल ने बताया कि कैलाश नगर में वर्षों से सैकड़ों परिवार अपनी पुश्तैनी खातेदारी भूमि पर मकान बनाकर निवास कर रहे हैं, लेकिन पेरा-फेरी में होने के कारण उन्हें कई सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने ईओ को ज्ञापन सौंपकर परिवारों को नियमानुसार पट्टे जारी करने का आग्रह किया वार्ड पंच राकेश रावल ने कहा कि यदि कैलाश नगर के पुश्तैनी मकानों के पट्टे जारी होते हैं तो क्षेत्र के अनेक परिवारों को कानूनी स्वामित्व मिलेगा और विकास योजनाओं का लाभ लेने का रास्ता भी आसान होगा। इस दौरान झाडोली मंडल प्रभारी महावीर यति,पिंण्डवाड़ा महामंत्री हितेश रावल, दिलीप जैन,मौजूद रहे!

ईओ योगेश – आचार्य ने ज्ञापन का अवलोकन कर आश्वासन दिया कि आप आवेदन करें हम पट्टे देने के लिए तैयार है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *