आमेट के गरीब नवाज मदरसे में गूंजा राष्ट्रगान, तिरंगा फहराकर दिया एकता और भाईचारे का संदेश

Spread the love

आमेट। कुरैशी मोहल्ला स्थित गरीब नवाज मदरसा परिसर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान के साथ देश की आजादी का जश्न मनाया गया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की मुबारकबाद दी।

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के गौरव और सम्मान का पर्व है। यह दिन हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके प्रयासों से भारत को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजी शासन से आजादी मिली।

वक्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को भारत की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि जाति, धर्म और भाषा से ऊपर उठकर सभी को देश की तरक्की और खुशहाली के लिए मिल-जुलकर काम करना चाहिए। समारोह में राष्ट्रप्रेम और सामाजिक सौहार्द का संदेश प्रमुखता से दिया गया।

कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश सचिव दिलीप सिंह राव, गायड सिंह, निवर्तमान उप चेयरमैन हाजी मिरू खां मंसूरी, जिला अल्पसंख्यक महासचिव आजाद शाह, इलाही बख्श कुरैशी, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग नगर अध्यक्ष ताहिर अली शोरगर, पुष्पेंद्र जांगिड़, मदीना मस्जिद सदर हारून कुरैशी सहित सलीम खां, बूंदू कुरैशी, मोहम्मद अजीज कुरैशी, फिरोज कुरैशी, मजहर कुरैशी, इसराइल कुरैशी और मुजफ्फर कुरैशी मौजूद रहे।

तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुए समारोह में देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *