Pali: सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत, 3 महीने पहले ही हुई थी शादी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Spread the love

पाली: राजस्थान के पाली जिले में एक दुखद सड़क हादसा सामने आया है। जिले के रानी थाना क्षेत्र के खौड़-जवाली मार्ग पर रविवार रात को एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में पाली पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल महेंद्र मीणा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रानी तहसील के आंकड़ावास गांव के रहने वाले महेंद्र मीणा (पुत्र पेमाराम मीणा) पाली पुलिस लाइन में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। रविवार रात को वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर पाली से अपने गांव आंकड़ावास लौट रहे थे।

बता दें कि जब वह खौड़-जवाली रास्ते पर पहुंचे, तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महेंद्र मीणा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *