बाड़मेर: डा.चारण ने होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी का कार्यभार संभाला-आमजन तक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना रहेगी प्राथमिकता।
बाड़मेर, 14 जुलाई। होम्योपैथिक विभाग के अंतर्गत जिला आयुष चिकित्सालय, ढाणी बाजार, बाड़मेर में मंगलवार को होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. प्रदीप चारण ने होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी के पद पर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। डॉ. चारण का स्थानांतरण होम्योपैथी विभाग के जिला नोडल अधिकारी एवं राजकीय होम्योपैथिक औषधालय जैसलमेर से बाड़मेर हुआ है। जिला आयुष चिकित्सालय मंे…