जोधपुर: जोधपुर में आज होने वाली री-NEET एग्जाम के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली थी। परीक्षा 46 केंद्रों पर दोबारा हो रही है।
इसे लेकर हर सेंटर पर सख्ती के साथ स्टूडेंट की चैकिंग कर उन्हें एंट्री दी जा रही है। केएन कॉलेज में एक स्टूडेंट के रूमाल तक की चैकिंग की गई। वहीं एक दूसरे स्टूडेंट का चश्मा तक उतारवाया गया।
इससे पूर्व पुलिस अधिकारियों ने शहर के धर्माशाला, होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों की तलाशी लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। वहीं परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने तीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया।
परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की टीम बनाई गई है। सुबह से ही सेंटर के बाहर पुलिस जवान तैनात है।