Headlines

जयपुर: देवगढ़ पुलिस व डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 45 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया

Spread the love

जयपुर: देवगढ़ थाना पुलिस एवं डीएसटी टीम राजसमंद ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 45 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त टोयोटा इटियोस कार (RJ19TA8531) को भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर देवगढ़ थाना पुलिस एवं डीएसटी टीम ने काली घाटी क्षेत्र में नाकाबंदी शुरू की। इस दौरान सफेद रंग की इटियोस कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में कार के अंदर से अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से मुकेश पुत्र दामाराम, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपी लालापुर, थाना भावंडा, जिला नागौर का निवासी बताया गया है।प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि बरामद डोडा चूरा आरोपी ने नारायणलाल पुत्र हीरालाल माली, निवासी आचार्यों का मोहल्ला, भावंडा, जिला चित्तौड़गढ़ से खरीदना बताया है। मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक राजसमंद के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन एंटी नारकोटिक्स के तहत की गई। कार्रवाई में देवगढ़ थाना पुलिस एवं डीएसटी राजसमंद की टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *