Headlines

जयपुर नगर निगम में ACB की बड़ी कार्रवाई, पट्टा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेते जमादार गिरफ्तार

Spread the love

2 लाख की मांग, 50 हजार की पहली किश्त लेते ही ACB के जाल में फंसा नगर निगम कर्मचारी

जयपुर: राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत गुरुवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जयपुर नगर निगम में बड़ी ट्रैप कार्रवाई की। पट्टा संबंधी कार्य कराने के बदले रिश्वत लेने के आरोप में नगर निगम के हवामहल-आमेर जोन की पट्टा/लीज शाखा में कार्यरत एक जमादार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

एसीबी के अनुसार परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पिता के नाम का लंबित पट्टा जारी कराने के लिए आरोपी कर्मचारी 2 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई।

योजना के तहत परिवादी को रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 50 हजार रुपये लेकर भेजा गया। जैसे ही आरोपी ने नकदी स्वीकार की, पहले से तैनात एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी जयपुर नगर निगम की पट्टा शाखा में कार्यरत है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। एसीबी यह भी जांच कर रही है कि इस प्रकरण में कोई अन्य कर्मचारी या अधिकारी शामिल था या नहीं। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *