बाड़मेर: जिला सैनिक कल्याण अधिकारी गौरव सेनानियों की समस्याएं सुनेंगे

Spread the love

बाड़मेर: बाड़मेर, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल बलदेव सिंह मानव मंगलवार को बाड़मेर एवं बालोतरा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान गौरव सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों की समस्याएं सुनेंगे। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल बलदेव सिंह मानव ने बताया कि मंगलवार को प्रातः 10 बजे गूड़ामालानी, दोपहर 12 बजे सांचौर, 2 बजे धोरीमन्ना एवं सांय 4 बजे जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, बाड़मेर में गौरव सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों से मुलाकात के साथ उनकी समस्याएं सुनने का कार्यक्रम निर्धारित है।

उन्हाेंंने बताया कि इस दौरान जिन प्रकरणों में मौके पर प्रमाण-पत्रों, आवेदन-पत्रों अथवा अन्य आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं, उनका तत्काल निस्तारण किया जाएगा। अन्य प्रकरणों के आवेदन प्राप्त कर उनको जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के माध्यम से नियमानुसार शीघ्र कार्यवाही के लिए अग्रेषित किया जाएगा। उन्हाेंंने गौरव सेनानियों एवं उनके आश्रितों से अनुरोध किया है कि वे अपने समस्त मूल दस्तावेज एवं आवश्यक अभिलेख साथ लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित हों, ताकि सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही सुगमता से की जा सके। इस दौरान बच्चों के महाविद्यालय प्रवेश, सरकारी सेवाओं में भूतपूर्व सैनिक आरक्षण,प्राथमिकता संबंधी प्रपत्र, कैंटीन कार्ड, ईसीएचएस कार्ड, अन्य सैनिक कल्याण संबंधी दस्तावेजों तथा व्यक्तिगत शिकायतों का मौके पर मार्गदर्शन एवं आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *