‘बीजेपी सरकार नहीं आती तो पश्चिम-बंगाल, बांग्लादेश में चला जाता’:पूर्व मंत्री बोले- जो अतिक्रमण करेगा वो टारगेट पर आएगा, बॉर्डर के आसपास की एक्टिविटी चिंताजनक

Spread the love

बाड़मेर: पूर्व मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा- मैं पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान वहां पर था। मैंने देखा कि वहां पर जिस प्रकार की बॉर्डर पर स्थितियां बनी हुई थी। अगर बीजेपी की सरकार नहीं आती तो आने वाले 10 साल बाद में बंगाल राज्य बांग्लादेश में चला जाता है। वहां स्थितियां भयावह बनी हुई थी। ऐसे बॉर्डर का पूरा एरिया उस पर निगरानी रखने का काम आम लोगों और प्रशासन का है। प्रशासन अपना काम कर रहा है।

पूर्व मंत्री कैलाश चौधरी बाड़मेर के आदर्श स्टेडियम में योग दिवाद पर पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बॉर्डर इलाके में चल रहे अतिक्रमण पर बात की।

चौधरी ने कहा- अतिक्रमण जो करेगा वहीं टारगेट में आएगा। जो अतिक्रमण नहीं करेगा वो टारगेट कैसे होगा। चौधरी ने कहा- बॉर्डर के 50 किलोमीटर के आसपास अगर ऐसी कोई एक्टिविटी भी होती है यह चिंताजनक है। बॉर्डर इलाके में अतिक्रमण हटाना सरकार का काम है। प्रशासन ने जहां-जहां भी अवैध अतिक्रमण हटाने का काम किया है। आने वाले समय में भी कोई भी व्यक्ति संदिग्ध एक्टिविटी करेगा या अवैध अतिक्रमण करता है तो प्रशासन अपना काम करेगा।

बॉर्डर के आसपास की एक्टिविटी चिंताजनक

चौधरी ने कहा- जैसलमेर के अंदर एक धार्मिक स्थल बना हुआ है जो तारबंदी से सिर्फ 5 किलोमीटर की दूरी पर है। उस पंचायत की आबादी भी 60-70 या 100 से अधिक नहीं है। बावजूद इसके वहां पर 5-7 करोड़ का धार्मिक स्थल बना है। कांग्रेस सरकार के समय वहां पर 100 किलोमीटर तक सड़क बना दी गई। आप सोचें कि वहां पर कौनसी एक्टिविटी होती है बॉर्डर पर। इसलिए ऐसी जहां-जहां भी एक्टिविटी होती है। उस पर प्रशासन काम कर रहा है।

सरकार अतिक्रमण को तोड़ेगी

चौधरी ने कहा- सरकार कोई भी हो अगर गलत बनाया है। प्रशासन उस पर निर्णय लेकर कार्रवाई करता है। जो गलत हुआ है वो गलत नहीं रहेगा। उसको ठीक किया जाएगा।

कांग्रेस के भाइचारे वाले बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा- यह पहले सोचना चाहिए था। आप अतिक्रमण कर रहे हैं। सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। मुझे लगता है प्रशासन को अपना काम तो करना पड़ेगा। इसमें नाराज होने और हमलावर होने की जरूरत नहीं है। आगे भी सरकार अतिक्रमण को तोड़ेगी।

पाकिस्तान का सहयोग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

पर्वू मंत्री ने कहा कि हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान है वहां पर किस प्रकार की गतिविधियां होती है सब जानते है। दुश्मन देश पाकिस्तान में अगर कोई एक्टिविटी होती है। उसके लिए यहां पर कोई ऐसा व्यक्ति जो उसको सहयोग देने का काम करेगा। मुझे लगता है कि यहां की सरकार बख्शने वाली है और न ही यहां की जनता छोड़ने वाली है। इसलिए वो समय चला गया। वो कांग्रेस का कार्यकाल था, उस समय बहुत मजे कर लिए हैं। आने वाले समय में कोई मजा नहीं कर पाएगा। देश के हिसाब से चलेगा।

जो अतिक्रमण करेगा वहीं टारगेट पर आएगा

कांग्रेस एक वर्ग को टारगेट करने के बयान पर मंत्री ने कहा- अतिक्रमण जो करेगा वहीं टारगेट में आएगा। जो अतिक्रमण नहीं करेगा वो टारगेट कैसे होगा। जिस किसी ने अतिक्रमण किया है और आगे भी अतिक्रमण या जमीनों पर कब्जा करेंगे। उस पर सरकार व प्रशासन कार्रवाई करेगा। रोने वाले रोते रहेंगे। कानून अपना काम करेगा।

गौरतलब है कि राजस्थान के बॉर्डर वाले जिलों मे तारबंदी के 50 किलोमीटर एरिया में बने अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया जा रहा है। बाड़मेर के गडरारोड, रामसर, सेड़वा, बाखासर इलाके में एक दर्जन करीब धार्मिक स्थल व अतिक्रमण को ध्वस्त किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *