Headlines

ड्यूटी से लौटने के 2 घंटे बाद महिला VDO की संदिग्ध मौत, ट्रेन से कटने से मचा हड़कंप

Spread the love

सीकर | 22 जुलाई : सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में कार्यरत 28 वर्षीय ग्राम विकास अधिकारी (VDO) लक्ष्मी मीणा की मंगलवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पंचायती राज विभाग और प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, डीग जिले के खेड़ली गुर्जर गांव निवासी लक्ष्मी मीणा सिंगोदड़ा ग्राम पंचायत में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत थीं। मंगलवार को ग्राम सेवा शिविर में ड्यूटी पूरी करने के बाद वह शाम को लक्ष्मणगढ़ स्थित अपने किराए के मकान पर पहुंचीं। वहां अपने भाई से बाजार जाने की बात कहकर घर से निकलीं, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटीं। बाद में उनके ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार हादसा बेहद भीषण था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शरीर पर गंभीर चोटें आईं। मृतका के भाई जगराम मीणा ने घटना को संदिग्ध बताते हुए जीआरपी फतेहपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जीआरपी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के साथ-साथ अन्य संभावित पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम मेडिकल बोर्ड से करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी सहित पंचायती राज विभाग के कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

🛑 पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *