स्वाधीनता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में बैठक 24 जुलाई को

Spread the love

सिरोही, 21 जुलाई। स्वाधीनता दिवस समारोह 15 अगस्त 2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में 24 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे बैठक का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट सभा भवन में किया जाएगा। यह जानकारी अति. जिला कलेक्टर डॉ. राजेश गोयल ने दी।

शिविर में हाथों हाथ कार्य होने पर राज्य सरकार का जताया आभार

राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा शिविर के तहत पंचायत समिति शिवगंज की ग्राम पंचायत मोरली में शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में खातेदार मांगीलाल पुत्र केसाराम व उनके सहखातेदार आए व शिविर प्रभारी को उनकी शामलाती खातेदारी भूमि का आपसी सहमति से बंटवाडा किये जाने की इच्छा जताई। जिस पर शिविर प्रभारी ने तुरन्त ही पटवारी व भू.अभि. नि. को निर्देशित किया व पटवारी द्वारा मौका कब्जा व हक हिस्से अनुसार बंटवाडा प्रस्ताव तैयार किया गया। सभी खातेदारों की सहमति ली गई तथा तहसीलदार द्वारा शिविर में ही बंटवाडा करने संबंधी आदेश जारी किया गया। खातेदारी भूमि के बंटवाडा होते ही खातेदारों ने राज्य सरकार व प्रशासन का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *