सिरोही: पंचायत और निकाय चुनाव के मध्यनजर आवश्यक तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित

Spread the love

सिरोही, 21 जुलाई। जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में मंगलवार को आगामी पंचायत और निकाय चुनाव के मध्यनजर डीओआईटी सभागार में आवश्यक तैयारियों के संबंध में बैठक का आयोजन हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारियों को समय-समय पर प्राप्त निर्देशों की पालना करने, अपने-अपने प्रकोष्ठ के संबंध में आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने एवं आगामी बैठक से पूर्व आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी तोमर ने कहा कि सभी प्रकोष्ठों में जिन कर्मचारियों की नियुक्ति की जानी हैं एवं अपेक्षित संसाधनों के संबंध में संबंधित प्रभारी अधिकारी तत्काल सूचित करें ताकि उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकें।
उन्होंने इस दौरान परिवहन, मतपत्र, मतदान दल गठन, प्रशिक्षण, लेखा, आईटी, नियंत्रण कक्ष, मतदान केन्द्र व्यवस्था, निर्वाचन व्यय, डाक मतपत्र, मीडिया सहित संबंधित प्रकोष्ठों के अधिकारियों से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश गोयल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी दुर्गा शंकर मीणा, उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल, कोषाधिकारी अलका सिंह सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *