Headlines

रोहिड़ा:  राम मंदिर में कथित दान घोटाले पर शिवसेना का विरोध, ट्रस्टियों पर कार्रवाई की उठी मांग

Spread the love

राम रक्षा महाआरती व हनुमान चालीसा के साथ प्रदर्शन, जय श्रीराम के नारों से गूंजा रोहिड़ा

रोहिड़ा | सिरोही:  रोहिड़ा स्थित भगवान श्रीराम मंदिर में कथित दान राशि और मंदिर प्रबंधन से जुड़े वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राम रक्षा महाआरती, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ और जय श्रीराम के नारों के साथ ट्रस्टियों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच एवं सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

कार्यक्रम का नेतृत्व शिवसेना जिला प्रमुख रमेश रावल ने किया। उन्होंने कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान का उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ होना चाहिए। यदि किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता हुई है तो इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

सभा के दौरान शिवसेना नेताओं ने हिंदुत्व, श्रीराम मंदिर आंदोलन और बालासाहेब ठाकरे के योगदान का उल्लेख करते हुए अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि शिवसेना हमेशा हिंदुत्व और रामभक्तों के सम्मान के लिए संघर्ष करती रही है तथा मंदिर से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए।

इस अवसर पर उप जिला प्रमुख भरत राजपुरोहित, जिला संगठन प्रमुख फुलाराम बनास, ग्रामीण तहसील प्रमुख नरेंद्र सिंह भाटी, आबूरोड शहर प्रमुख लालाराम खारवाल, प्रचार प्रमुख नानाराम भील, रोहिड़ा नगर प्रमुख हरिदास वैष्णव, स्वरूपगंज नगर प्रमुख गोवर्धन सोनी, देव नगर प्रमुख वचना राम भील, सिरोही शहर प्रमुख नरेंद्र सिंह भाटी, रोहिड़ा उप प्रमुख मनोज प्रजापत, शंभूराम सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *