राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा शिविर के तहत पंचायत समिति आबूरोड की ग्राम पंचायत चनार में गुरूवार को शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान पंखू देवी ने बताया कि वे वर्षो से पशुपालन का कार्य करते आ रहे है। मौसमी बीमारियों एवं आपदाओें के चलते पशु हानि का भी नुकसान उठाना पडता था। पिछले दो वर्षो से राज्य सरकार ने मंगला पशु बीमा योजना शुरू की जिनकी जानकारी मिली जो पशुपालकों के लिए वरदान है।
पंखू देवी ने दो पशुओं का पंजीकरण इस योजना में पशु चिकित्सा उप केन्द्र चनार में करवाया। इसके पश्चात पशु चिकित्सक एवं बीमा सर्वेयर द्वारा आवश्यक कार्यवाही एवं पालना की गई। ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में पशुपालन विभाग एवं शिविर प्रभारी ने उन्हे पॉलिसी जारी कर लाभान्वित किया। इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार का आभारी जताया।