सिरोही, 09 जुलाई। वीबीजीरामजी ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की योजना के सफल क्रियान्वयन के संबंध में मासिक प्रगति की समीक्षा के लिए जिला कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम (ईजीएस) रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में 13 जुलाई, सोमवार को सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी दुर्गा शंकर मीना ने दी।
लाभार्थियों को खातो का विभाजन कर किया लाभान्वित
राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा शिविर के तहत पंचायत समिति की पिंडवाडा की ग्राम पंचायत अचपुरा में गुरूवार को शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान भगवानाराम, सांकलाराम, सवाराम पुत्र धनाराम अचपुरा निवासी ने शिविर में अपनी समस्या शिविर में बताई। उन्होंने बताया कि उनका राजस्व रिकॉर्ड अचपुरा में खसरा नं. 307, 307/3 का उनका शामलाती खाता है। शामलाती खाता होने से कृषि संबंधि कई कार्यों के लिए हमे एक दूसरे की सहमती लेनी पडती है तथा हमे कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ भी समय पर नही मिल पा रहा है।
उन्होंने शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी नरेन्द्र जांगिड के समक्ष अपनी समस्या रखी। शिविर प्रभारी ने मौके पर ही पटवारी को बंटवाड प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा गया। पटवार व भू.अ.नि. द्वारा बटवाडा प्रस्ताव तैयार कर खाते का विभाजन किया तथा शिविर प्रभारी के हाथों लाभार्थियों को हाथो हाथ जमाबंदी प्रतिलिपि प्रदान कर उन्हें लाभान्वित किया।
राजस्व रिकॉर्ड में खाता अलग-अलग होते ही खातेदार स्वतंत्र रूप से राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर ले सकेंगे। इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार का आभार जताया और धन्यवाद ज्ञापित किया।