राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के तहत सोमवार को पंचायत समिति पिंडवाडा की ग्राम पंचायत पानिया में शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में लाभार्थी भूरी देवी ने अपने आवासीय भूमि के पट्टे के लिए आवेदन किया जिस पर अधिकारियों ने संबंधित विभाग को जांच के आदेश जारी कर पंचायत को पट्टा जारी करने के लिए निर्देशित किया। पंचायत द्वारा लाभार्थी भूरी देवी को पट्टा जारी किया जिसे पाकर लाभार्थी ने राज्य सरकार के इन शिविरों की प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे शिविर लेगे जिसे आमजन को एक ही जगह पर लाभ मिल सके। पट्टा पाकर उन्होंने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
लाभार्थी को मिला स्वामित्व हक का दस्तावेज