सिरोही, 04 जुलाई। प्रदेश सरकार द्धारा चलाए जा रहें शहरी सेवा शिविर के अन्तर्गत नगर परिषद सिरोही परिसर में वार्ड सं. 23 से 26 तक वार्डो का शिविर आयोजित हुआ।
आयुक्त जोधाराम बिश्नोई ने बताया कि शिविर में संबंधित अधिकारियों ने भाग लेकर आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया। उन्होंने बताया कि सरकार द्धारा दी गई छूट व शिथिलताओं का लाभ आमजन तक पहुचाया जा रहा है।नगर परिषद की ओर से लाभांर्थियों को पट्टे भी वितरण किया गए। उन्होंने बताया कि 69 क कुलपटटा-8, स्टेट ग्राण्ट-1,फ्रि होल्ड-1,भवनमानचित्र स्वीकृति पत्र-01, नामान्तरण आवेदन-1, जन्म मृत्यु-14, विवाहप्रमाण पत्र17, खाद्यसुरक्षा योजना-3,प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना-6,म्ॅैध्स्प्ळप्रमाण-पत्र-2,पेंशन-1, यूडी टेक्स-1,आवेदन, कचरे के ढेर/सफाई के आवदेन-9, नाली/नाला निर्माण-3, सफाई आवेदन-02, सीसी/डामर सडक मरम्मत कार्य-3,स्ट्रीट लाईट मरम्मत कार्य-8, आवेदन-पत्रों व समस्याओं का निस्तारण किया गया। शिविर में पार्षद एवं जन प्रतिनिधिगणों के अलावा संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहें।