Headlines

सफलता की कहानी

Spread the love

ग्रामीण सेवा शिविर 2026 पंचायत समिति रेवदर के ग्राम पंचायत नागाणी में आयोजित हुआ। जिसमें अमरसिंह पुत्र सबलसिंह जाति राजपुत निवासी नागाणी एवं समदादेवी पत्नि राणाराम जाति रेबारी निवासी नागाणी ने शिविर प्रभारी महोदय को इस आशय का परिवाद प्रस्तुत किया कि उनकी खातेदारी कृषि भूमि के खसरा नम्बर 48 व 47 पर आने जाने हेतु परम्परागत रास्ते को पडौस के खातेदार द्वारा बंद कर दिया गया है। जिससे कृषि कार्य करने में परेशानी उत्पन्न हो रही है। जिसके बाद शिविर प्रभारी महोदय ने नायब तहसीलदार पुखराज रावल के नेतृत्व में राजस्व टीम व पुलिस जाब्ते थाना अनादरा को मौके पर भेज कर उक्त बंद परम्परागत रास्ते को सुचारू रूप से खुलवाया गया और परिवादियों को संतुष्टि के साथ राहत दिलाई। जिसके बाद परिवादी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एंव राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *