ग्राम पंचायत वेलांगरी में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में देवाराम पुत्र हिदाजी के जीवन में एक महत्वपूर्ण बदलाव आया, जब उन्हें उनके आवासीय भूखंड का आवासीय पट्टा प्रदान किया गया। वर्षो से अपने आशियाने के लिए भूमि पर निवास करने के बाद भी देवाराम के पास स्वामित्व का कोई वैध दस्तावेज नही था। इस कारण उन्हें भविष्य की सुरक्षा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
ग्रामीण सेवा शिविर में उन्होंने अपनी समस्या प्रस्तुत की, जिस पर प्रशासन एवं पंचायत द्वारा तत्परता से कारवाई करते हुए आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण की गई। शिविर के दौरान देवाराम को उनके आवासीय पट्टा जारी किया गया, जिससे उनके वर्षो पुराने सपने को साकार रूप मिला। पट्टा प्राप्त होते ही उनके चेहरे पर संतोष एंव आत्मविश्वास की चमक स्पष्ट दिखाई दी। अब उनके पास अपने और अपने घर की भूमि का वैधानिक स्वामित्व प्रमाण है, जिससे उन्हें भविष्य में विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं ऋण सुविधाओं तथा अन्य लाभों का मार्ग प्रशस्त होगा। देवाराम ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।