Headlines

आपसी सहमति से हुआ बटवारा, लाभार्थियों ने खुशी जाहिर की

Spread the love

पटवार मंडल आल्पा के ग्राम आल्पा के खाता सं. 105 खसरा नं. 308/1,400/1,400/2,400/3,400/4,402,404,404/1 कुल रकबा 12.6585 हैक्ट. इमरती पुत्री सोहन सिंह, जगदीश पुत्र सोहन सिंह, रूप सिंह पुत्र जैसा, विशाल सुराणा पुत्र संजय सुराणा, हीरसिंह पुत्र लादाराम निवासी आल्पा के सभी खातेदारों के मौके व रेकर्ड में बटवारा हेतु 20 वर्षों से पुराना विवाद था। आपसी सहमती नहीं होने से कृषि भूमि का विभाजन नहीं हो पा रहा था। राज्य सरकार की मंशानुरूप ग्रामीण सेवा शिविर ग्राम पंचायत आल्पा में सोमवार को उपखंड अधिकारी शिवगंज आसुराम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जिसमें इन खातेदारों द्वारा बटवारा हेतु प्रार्थना पत्र पेश किया गया जिसे पटवारी हल्का व भू.अ.नि. जोगापुरा द्वारा मौका देखा एवं मौके पर इन खातेदारों से समझाइश करने पर सभी खातेदार बटवारे हेतु आपसी सहमती जाहिर की जिसके तहत हल्का पटवारी द्वारा आपसी सहमती बटवारा प्रस्ताव तैयार किया गया। भू.अ.नि. जोगापुरा द्वारा तस्दीक किया गया तहसीलदार शिवगंज द्वारा स्वीकृत किया गया। समस्त कार्य एक ही दिन में पूर्ण हुआ। आपसी सहमती बटवारा होने से खातेदारों ने राजस्व विभाग द्वारा किये गये कार्य के लिए विभाग एवं राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *