Headlines

बाड़मेर: मतदान दल आज रवाना होंगे,52 मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त जाब्ता तैनात रहेगा-जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

Spread the love

बाड़मेर,07 सितंबर l नगर निकाय चुनाव के दौरान बाड़मेर नगर परिषद क्षेत्र में 52 मतदान केंद्रों को संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्र घोषित किया गया है l इन मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा l जिला निर्वाचन अधिकारी चिन्मयी गोपाल एवं पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने सोमवार को इन मतदान केंद्रों का जायजा लिया l उप जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि बाड़मेर नगर परिषद क्षेत्र में 68 मतदान केंद्रों में से 32 संवेदनशील एवं 20 अति संवेदनशील मतदान केंद्र घोषित किए गए है l इन मतदान केंद्रों पर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान करवाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात करने के साथ समुचित इंतजाम सुनिश्चित किए गए है l उन्होंने बताया कि 

जिला निर्वाचन अधिकारी चिन्मयी गोपाल एवं पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का जायजा लिया l उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा -निर्देश दिए l उन्होंने बताया कि बाड़मेर नगर परिषद क्षेत्र में चुनाव संपादित करवाने के लिए मंगलवार को प्रातः 9 बजे राजकीय महाविद्यालय से मतदान दलों की रवानगी होगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *