सीकर। घुमंतू, अर्ध घुमंतू एवं विमुक्त जन अधिकार समिति की सीकर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। क्षेत्रीय संयोजक रामकिशोर योगी, सह संयोजक राकेश बिडावत एवं जयपुर प्रांत सह संयोजक जसाराम गोस्वामी की सहमति से ईश्वर बंजारा को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नई जिला कार्यकारिणी में रामावतार लोरा और सर्कल जी मलावत को जिला सह संयोजक तथा राजेश्वर भाट को जिला मीडिया प्रमुख नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज के अधिकारों, सम्मान, सामाजिक न्याय और उत्थान के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का प्रमुख उद्देश्य घुमंतू, अर्ध घुमंतू एवं विमुक्त समाज की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाना, पात्र परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
जिला संयोजक ईश्वर बंजारा ने कहा कि समाज के बच्चों की शिक्षा संगठन की प्रमुख प्राथमिकताओं में रहेगी। बच्चों को शिक्षा से जोड़ने, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनके बेहतर भविष्य के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
नई कार्यकारिणी के गठन से समाज के लोगों में उत्साह देखा गया। पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित के मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाने की बात कही।