Headlines

शिवगंज में भव्य स्वागत के साथ पहुंची संत शिरोमणि स्वामी रविदास जी की पावन कलश वंदन यात्रा

Spread the love

शिवगंज (सिरोही), 6 अगस्त। [ रिपोर्टर, महेंद्र सिंह परिहार ] संत शिरोमणि स्वामी रविदास जी महाराज की पावन ‘कलश वंदन यात्रा’ का गुरुवार को सिरोही विधानसभा क्षेत्र के शिवगंज नगर में श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। नगर मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कलश यात्रा का फूल-मालाओं से अभिनंदन करते हुए विधिवत कलश पूजन, अर्चना एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया।

भक्तिमय वातावरण के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए और संत रविदास जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक उल्लास और सामाजिक समरसता का वातावरण देखने को मिला।

इसके बाद कलश वंदन यात्रा अरठवाड़ा पहुंची, जहां स्थानीय मंडल के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने कलश पूजन कर संत रविदास जी महाराज के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की तथा यात्रा को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर राजस्थान सरकार के राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, महामंत्री गणपत सिंह, नरपत सिंह, अभियान प्रभारी वीरेंद्र सिंह, जिला संयोजक प्रकाश रावल, मंडल अध्यक्ष ताराराम, प्रताप परमार, अजीत सिंह सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कलश वंदन यात्रा के दौरान समाज में समरसता, सद्भाव और संत रविदास जी महाराज के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *