तीन दिन तक अलग-अलग होटलों में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 8 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

श्रीगंगानगर: जिले के सदर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में खुलासा हुआ है कि होटल प्रबंधकों के मोबाइल फोन से बालिका की तस्वीरें कई लोगों को भेजी गई थीं. पुलिस अब इन मोबाइल नंबरों के आधार पर अन्य संदिग्धों की पहचान करने में जुटी हुई है. तीन दिन तक अलग-अलग होटलों में हुए इस जघन्य अपराध में अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने कहा कि पीड़िता के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. जिन होटलों में यह घटनाक्रम हुआ, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज कराया जाएगा.

लिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने बताया कि गत 18 जून को घर से निकली नाबालिग एक ई-रिक्शा चालक के संपर्क में आई. जिसने उसे हाउसिंग बोर्ड चौराहे स्थित एक होटल पहुंचाया. आरोप है कि इसके बाद 18 से 21 जून के बीच अलग-अलग होटलों में कई लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. मामले का खुलासा तब हुआ जब बालिका की मां ने सदर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी जांच के आधार पर बालिका को बरामद कर पूरे मामले का पर्दाफाश किया.

जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने बताया कि यह गंभीर घटनाक्रम सदर थाना क्षेत्र की है:

उन्होंने कहा कि पीड़िता के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि कुछ अन्य संदिग्धों को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है. एसपी ने स्पष्ट कहा कि जिन होटलों में यह घटनाक्रम हुआ है, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. जांच पूरी होने के बाद संबंधित होटलों को सीज कराने की कार्रवाई की जाएगी और यदि होटल संचालकों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कानून के तहत कठोर कदम उठाए जाएंगे

जांच के दौरान पुलिस ने होटल के रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल डेटा की गहन जांच की:

मोबाइल फोन से मिले फोटो और चैट के आधार पर कई नए संदिग्ध सामने आए हैं. पुलिस को आशंका है कि मामले में शामिल आरोपियों की संख्या और बढ़ सकती है. जिन लोगों को बालिका की तस्वीरें भेजी गई थीं, उनसे भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में डिजिटल साक्ष्य, पीड़िता के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर मजबूत चार्जशीट तैयार की जाएगी. जांच में जिस भी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आएगी, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस संवेदनशील मामले की जांच जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *