सिरोही, 22 जून। राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने सोमवार को ग्रामीण सेवा शिविरों के तहत मनादर में आयोजित शिविर में आमजन से संवाद किया तथा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं एवं ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों की जानकारी प्राप्त कर की।

इन शिविरों में आम जन की समस्याओं के समाधान के साथ विभिन्न योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है, उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र को लाभान्वित करें साथ ही योजनाओं का वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार करें। राज्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में समग्र विकास एवं आमजन को प्रशासनिक सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। ऐसे शिविर सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति त पहुंचाने का महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। उन्होंने इस मौके पर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित पात्र व्यक्तियों को दस्तावेज वितरित किए।
इस अवसर पर विकास अधिकारी समेत संबंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहें।