सांसद के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता, क्षेत्र की जनता को मिली एक और नई ट्रेन की सौगात

Spread the love

सांसद चौधरी के प्रयासों से लोकसभा क्षेत्र को एक ओर मिली बड़ी उपलब्धि

सिरोही,1 जुलाई। ( रिपोर्टर महेंद्र सिंह परिहार जालोर सिरोही के लोकप्रिय सांसद लुम्बाराम चौधरी के प्रयासों और दूरदर्शी सोच के चलते स्थानीय रेल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में आज एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ गई है।सांसद चौधरी के प्रयास से साबरमती से वाराणसी के लिए नई ट्रेन सुविधा चालू होने जा रही है जिसका ठहराव आबूरोड में होगा।नई ट्रेन चालू होने से अब वाराणसी जाने के लिए आम जन को काफी सुविधा मिलेगी।

सांसद चौधरी ने सौगात के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिटटू 

का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आम जन द्वारा की जा रही मांग को पूरा करते हुए रेल मंत्रालय ने साबरमती से वाराणसी के बीच एक नई ट्रेन शुरू करने की आधिकारिक स्वीकृति दे दी है।

उल्लेखनीय है कि सांसद चौधरी ने इस ट्रेन की आवश्यकता को लेकर संसद के बीते सत्रों में पुरजोर तरीके से आवाज उठाई थी। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर क्षेत्र के व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों की सहूलियत के लिए इस रूट पर ट्रेन चलाने का ठोस प्रस्ताव सौंपा था। रेल मंत्रालय ने इस मांग की गंभीरता को समझते हुए इसे अपनी अंतिम मंजूरी दे दी है।इस ट्रेन के चलने से हजारों दैनिक यात्रियों और प्रवासियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

इस बड़ी सौगात की सूचना मिलते ही पूरे लोकसभा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों और आम नागरिकों ने सांसद चौधरी का आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि लोकप्रिय सांसद लुम्बाराम चौधरी के इस प्रयास से क्षेत्र के विकास को नए पंख लगेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *