जिला कलेक्टर ने किया ग्रामीण सेवा शिविर का औचक निरीक्षण

Spread the love

सिरोही, 01 जुलाई। ग्राम पंचायत लौटाना में बुधवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने सभी विभागों के अधिकारियों से शिविर में प्रगति के बारे में फीडबैक लिया तथा भूमि के नामान्तरण, बंटवारे, पीएम किसान सम्मान निधि, पट्टा वितरण, लाडो प्रोत्साहन योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

ग्रामीण महिलाओं ने गांव में पेयजल की समस्या के बारे में अवगत करवाया गया जिस पर कनिष्ठ अभियंता जलदाय विभाग को निर्माणाधीन पानी की टंकी का निर्माण पूरा कर पेयजल सुचारू करने के लिए निर्देशित किया गया।

शिविर में जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने 7 आवासीय पट्टों का वितरण किया तथा मंगला पशु बीमा योजना के तहत 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तिजा बाई पत्नी सरूपाराम को जारी की गई। ग्राम विकास अधिकारी को नियमानुसार लक्ष्य अर्जित करते हुए 30 पट्टे जारी करने के लिए निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *