विराट शस्त्र रैली का हुआ ऐलान, सिरोही में संगठन विस्तार और धर्म जागरण पर जोर
अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
सिरोही। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की एक महत्वपूर्ण बैठक सिरोही जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन का स्थापना दिवस 24 जून से 30 जून तक सिरोही जिले के 150 गांवों में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के माध्यम से भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस दौरान धर्म जागरण, संगठन विस्तार तथा हिन्दू समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में राष्ट्रीय बजरंग दल के नेतृत्व में विराट शस्त्र रैली के आगाज की भी घोषणा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि यह रैली हिन्दू समाज में आत्मबल, संगठन शक्ति और सांस्कृतिक गौरव का संदेश देने का कार्य करेगी।
संगठन के पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को गांव-गांव तक सफलतापूर्वक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही संकल्प लिया गया कि सिरोही जिले में व्यापक स्तर पर धार्मिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से हिन्दू समाज को जागरूक और संगठित किया जाएगा।
बैठक में प्रकाश माली (जिला अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद), कुलदीप प्रजापति (जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय बजरंग दल), जितेंद्र गोयली (जिला अध्यक्ष, इंडिया हेल्थ लाइन), रामलाल देवासी (जिला गोरक्षा प्रमुख), अतुल रावल (तहसील अध्यक्ष), कमलेश माली (तहसील मंत्री), माधोसिंह (कपड़ा एसोसिएशन अध्यक्ष), नरेश अग्रवाल (राष्ट्रीय व्यापार परिषद जिला प्रभारी), नंदकिशोर (मीडिया प्रभारी), रवि सिंदल (आबूराज अध्यक्ष), आशीष शर्मा, जोगेश प्रजापत, बहादुर सिंह, महेंद्र, सवारामजी वागरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।