सरूपगंज में फोटोग्राफर्स एसोसिएशन की वार्षिक बैठक, नरेंद्र कुमार प्रजापत बने अध्यक्ष

Spread the love

श्री मुनिराज फोटोग्राफी एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

सरूपगंज। श्री मुनिराज फोटोग्राफी एसोसिएशन, सरूपगंज की वार्षिक बैठक रविवार, 30 अगस्त 2026 को जालौकरा हनुमानजी मंदिर, वेस्ट बनास बांध, धनारी में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से फोटोग्राफर बंधुओं ने भाग लेकर संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

बैठक के दौरान सदस्यों की सर्वसम्मति से एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। इसमें नरेंद्र कुमार प्रजापत, सरूपगंज को अध्यक्ष, जितेन्द्रसिंह को उपाध्यक्ष, ईश्वर माली को महामंत्री, सुरेश कुमार घाँची, वाटेरा को कोषाध्यक्ष, शाहरुख खान, रोहिड़ा को सचिव तथा युवराज सिंह, सरूपगंज को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसी क्रम में दिनेश भाई घाँची को सलाहकार तथा ललित भाई रावल को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ मंत्री नियुक्त किया गया।

ग्राम प्रतिनिधियों को भी मिली जिम्मेदारी

एसोसिएशन की कार्यकारिणी के साथ विभिन्न गांवों के प्रतिनिधियों की भी नियुक्ति की गई। इनमें श्रवण भाई, भारजा; सुरेश कुमार, वाटेरा; विक्रम भाई, वासा; मुकेश भाई, नितोड़ा; नरेश भाई रावल, पेशुआ; प्रवीण भाई प्रजापत, काछोली तथा हितेश भाई वैष्णव, रोहिड़ा को ग्राम प्रतिनिधि की जिम्मेदारी दी गई।

बैठक में फोटोग्राफर समाज के हितों से जुड़े मुद्दों, संगठन को और मजबूत करने, सदस्यों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने तथा आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं ग्राम प्रतिनिधियों का उपस्थित सदस्यों ने स्वागत करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संगठन के हित में कार्य करने और एसोसिएशन को अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *