पिंडवाड़ाः नगरपालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की ओर से इच्छुक प्रत्याशियों के साथ वन-टू-वन बैठक आज आयोजित हुई ।
बैठक में प्रदेश महासचिव एवं पूर्व मंत्री दीपक डंडोरिया ऑब्जर्वर के रूप में मौजूद रहेंगे। उनके साथ जिला अध्यक्ष लीलाराम गरासिया, पूर्व जिला प्रमुख अन्नाराम बोराणा, पूर्व जिला प्रमुख चंदन सिंह देवड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह देवड़ा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह सिसोदिया, पीसीसी पूर्व सचिव निबाराम गरासिया सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
बैठक में नगरपालिका चुनाव के लिए दावेदारी कर रहे इच्छुक प्रत्याशियों से वन-टू-वन चर्चा कर चुनावी तैयारियों एवं संभावित प्रत्याशियों को लेकर मंथन किया गया।