स्वरूपगंज, 18 अगस्त 2026। पंचायत समिति पिण्डवाड़ा के प्रधान एवं भामाशाह नितिन बंसल के पांच वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पंचायत समिति सदस्यों, कार्यकर्ताओं एवं परिवारजनों के लिए धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ स्वरूपगंज स्थित बालाजी भवन से हुआ।
प्रधान नितिन बंसल ने बस को हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को धार्मिक यात्रा के लिए रवाना किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु द्वारकाधीश मंदिर, बेट द्वारका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, रुक्मणी माता मंदिर एवं सोमनाथ मंदिर सहित विभिन्न प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री नरपत सिंह राणावत, जिला सदस्य रूपाराम देवासी, कासनाराम देवासी, बलवंत कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य पवन कुमार अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह देवड़ा, विपेश कुमार, माधुराम, हेमंत शर्मा, राकेश कुमार, रणजीत घांची, सवाराम क्लबी, रंभा देवी, लीलाराम, सुंदर देवी, पार्वती कुंवर, रेनू वर्मा, पिंकी देवी, कीर्ति कुमार, तृष, उर्मिला, देवाराम गरासिया, पोसाराम देवासी उंदरा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधान नितिन बंसल को पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दीं। साथ ही सभी ने धार्मिक यात्रा के सफल, सुखद एवं मंगलमय होने की कामना की।
पांच वर्ष के कार्यकाल की पूर्णता पर आयोजित यह धार्मिक यात्रा क्षेत्र में चर्चा का विषय रही, जिसमें जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।