आबू रोड में शिवसेना का शक्ति प्रदर्शन: 14 सितंबर को गणपति स्थापना, 18 को भव्य विसर्जन शोभायात्रा

Spread the love

आबू रोड। शिवसेना आबू रोड नगर की बैठक शहर प्रमुख लालाराम खारवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि शिवसेना जिला प्रमुख रमेश रावल तथा विशिष्ट अतिथि तहसील प्रमुख नरेश लोधी, जिला संगठन प्रमुख फुलाराम बनास और प्रचार प्रमुख नानाराम भील की मौजूदगी रही।

बैठक में आगामी गणपति महोत्सव को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। शिवसेना पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष भी गणपति महोत्सव को शक्ति प्रदर्शन के रूप में मनाया जाएगा। आबू रोड के आजाद मैदान में बड़ी गणपति प्रतिमा स्थापित की जाएगी, वहीं शहर और आसपास के क्षेत्रों में करीब 80 से 100 छोटी-बड़ी गणपति प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।

शिवसेना के अनुसार 14 सितंबर को गणपति स्थापना के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू होगा। इसके बाद विभिन्न धार्मिक आयोजनों के पश्चात 18 सितंबर को भव्य शोभायात्रा निकालकर गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।

नगर पालिका व पंचायत चुनाव को लेकर भी रणनीति

बैठक में आगामी नगर पालिका एवं पंचायत चुनावों को लेकर भी चर्चा हुई। शिवसेना पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले चुनावों में संगठन पूरे दमखम के साथ अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगा और चुनावी तैयारियों को लेकर संगठन को मजबूत किया जाएगा।

इस अवसर पर आबू रोड संपर्क प्रमुख छोटूराम जोगी, बादल कुमार, सुरेश कुमार, जलाराम, कालूराम, सीताराम, जीतू भील, रामजी महाराज, कर्माराम जी, बसंतीलाल, किरण कुमार, अर्जुन कुमार, विक्रम, कबराराम, साहेबराम, कांतिलाल, आकाश कुमार, वागाराम सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *