पिण्डवाड़ा। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सिरोही पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिण्डवाड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरसिंह चौहान एवं वृताधिकारी पिण्डवाड़ा भंवरलाल चौधरी के निकटतम सुपरविजन तथा थानाधिकारी चैलसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 15 अगस्त 2026 की शाम बसंतगढ़-अजारी रोड पर नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई की।
नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस टीम ने उसे दस्तयाब कर चैक किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहिल खान पुत्र सरदार खान, उम्र 21 वर्ष, निवासी नहर के पास स्वरूपगंज, थाना स्वरूपगंज, जिला सिरोही के रूप में हुई है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
कार्रवाई में थानाधिकारी चैलसिंह निरीक्षक, लादूसिंह उपनिरीक्षक, छगनलाल सहायक उपनिरीक्षक, कांस्टेबल जितेन्द्रसिंह, अरजी एवं अरविंद शामिल रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है।