Headlines

सिरोही : सफलता की कहानी : राजस्व रेकर्ड में हुआ शुद्धिकरण

Spread the love

ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के तहत मंगलवार को पंचायत समिति पिंडवाडा के ग्राम पंचायत बसंतगढ़ शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में ग्राम खारा निवासी अमराराम पुत्र वजाराम की खातेदारी भूमि ग्राम खारा पटवार मंडल बसतन्तगढ में आई हुई है। राजस्व रेकर्ड अनुसार ग्राम खारा पटवार मंडल बसन्तगढ के खाता सं. 26 में खातेदार का नाम अमाराम पुत्र वजा गलत दर्ज होने से अमराराम पुत्र वजाराम को राज्य सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था।

उन्होंने शिविर में उपस्थित होकर शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी के समक्ष अपनी समस्या बताई। शिविर प्रभारी ने तहसीलदार पिंडवाडा द्वारा मौके पर ही हल्का पटवारी को 136 के तहत प्रकरण तैयार कर शुद्धि के लिए निर्देशित किया।

हल्का पटवारी व भू अभि. निरक्षक ने प्रस्ताव तैयार कर खाता शुद्धिकरण किया तथा उपखंड अधिकारी द्वारा लाभार्थी को शिविर में हाथो-हाथ जमाबंदी प्रतिलिपि प्रदान कर लाभान्वित किया। इसके लिए अमराराम ने राज्य सरकार व प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *