आबूरोड। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उपस्थिति में आयोजित कांग्रेस रैली में हुई कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में शुक्रवार को मानपुर अम्बेडकर चौक, आबूरोड से जिला कांग्रेस कमेटी सिरोही द्वारा विशाल मार्च एवं सत्याग्रह आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला कांग्रेस अध्यक्ष लीलाराम गरासिया एवं जिला संगठन महासचिव भवानी सिंह के सानिध्य में हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मानपुर अम्बेडकर चौक से पैदल मार्च शुरू किया और नारेबाजी करते हुए मानपुर चौराहे तक पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर घटना के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने सामाजिक समानता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुटता का संदेश दिया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ हुई कथित शुद्धिकरण की घटना को जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी व्यक्ति के साथ उसकी सामाजिक पहचान के आधार पर इस प्रकार का व्यवहार निंदनीय है। कांग्रेसजनों ने इसे संविधान की मूल भावना, सामाजिक समानता और भाईचारे के मूल्यों के विपरीत बताते हुए घटना के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। मार्च एवं सत्याग्रह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अमित जोशी, आबूरोड पंचायत समिति उप प्रधान ललित सिंह सांखला, जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष गोविंद अग्रवाल, जिला कांग्रेस महासचिव सुलोचना परमार, जिला सचिव भवनिश बारोट, सुरेश कुमार बंजारा, शमशाद अली अब्बासी, आबूरोड ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गणेश बंजारा, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरगिस कायमखानी, जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी दिनेश मेघवाल, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष असलम मोहम्मद, ओबीसी के पूर्व प्रदेश सचिव अजय बंजारा, ओबीसी जिला मीडिया प्रभारी डॉ. शेर मोहम्मद, पूर्व पार्षद जितेंद्र बंजारा, मंडल अध्यक्ष हिरसिंह इंदा, कुलप्रकाश गौतम, निखिल जोशी, रमेश मीणा, अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव रफीक खान, आदिल जुनैद, मुकेश कुमार, नवीन सांखला, योद्धा सिंह, रमेश बंजारा, गोविंद मेघवाल, सुरेश कुमार, छगनलाल एवं अभिनव सिंह सहित जिला, ब्लॉक, नगर एवं अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समानता एवं भाईचारे की रक्षा का संकल्प लिया।