सिरोही, 23 जून। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने मंगलवार को खाम्बल शिविर का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को विभागीय योजनाओं का पूर्ण तत्परता से क्रियान्वयन करने और वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर तोमर ने शिविर का निरीक्षण करते हुए प्रत्येक टेबल पर जाकर विभागों द्वारा किये जाने वाले कार्यों की जानकारी ली। जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके विभाग से जुडी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र को मिले और शिविरों से अंतिम छोर तक खडा व्यक्ति लाभान्वित हो। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्यांए भी सुनी तथा निस्तारण करने के सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देश दिये। शिविर में 11 पट्टो का वितरण, घरेलू कनेक्शन, 4 आयुष्मान कार्ड, 4 मंगला बीमा कार्ड 25 नामान्तकरण, 4 बटवारे, 20 शुद्धिकरण कार्य किए गए।
शिविर में उपखंड अधिकारी हरीसिंह देवल, विकास अधिकारी मंछाराम समेत संबंधित अधिकारी एवं जन प्रतिनिधिगण मौजूद थे।