स्वरूपगंज में राष्ट्रीय महासचिव खुशबू मेहता का भव्य स्वागत, पत्रकारों ने फूलमाला व साफा पहनाकर किया सम्मान

Spread the love

न्यू आदर्श श्रमजीवी राष्ट्रीय पत्रकार संघ के नवनियुक्त जिला कार्यकरणी अध्यक्ष करण सिंह राठौड़ का हुआ सम्मान, पत्रकारों में दिखा उत्साह

स्वरूपगंज (सिरोही)। न्यू आदर्श श्रमजीवी राष्ट्रीय पत्रकार संघ की राष्ट्रीय महासचिव खुशबू मेहता के स्वरूपगंज आगमन पर स्थानीय एवं आसपास के क्षेत्र से पहुंचे पत्रकारों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान फूलमालाएं पहनाकर एवं दुपट्टा ओढ़ाकर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों ने संगठन की एकजुटता और पत्रकार हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में संघ के नवनियुक्त जिला कार्यकरणी अध्यक्ष करण सिंह राठौड़ का भी फूलमाला एवं पारंपरिक साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। उपस्थित पत्रकारों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का विश्वास जताया।

इस अवसर पर पत्रकारों के बीच संगठन की गतिविधियों, पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा एवं भविष्य की योजनाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। सभी ने पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखते हुए समाज हित में निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता करने का संकल्प दोहराया।

इस सम्मान समारोह में जिलाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, नरेन्द्र सिंह भाटी, पदमपाल सिंह, महिर लीलवानी, कैलाश कुमार रावल, बलराम चौधरी, जगदीश रावल, जीतू भाई, राम सिंह, हसन कुरैशी, चेलाराम, दाना राम, प्रवीण मालवीय सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल आत्मीयता, सौहार्द और संगठनात्मक एकता का प्रतीक बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *