Headlines

सावन में सुर महादेवेश्वर मार्ग बदहाल: गंदगी और अंग्रेजी बबूल से शिवभक्त परेशान, स्वच्छता की उठी मांग

Spread the love

सोजत (पाली)। पवित्र सावन मास में एक ओर जहां प्रसिद्ध सुरेश्वर महादेव मंदिर (सुर महादेवेश्वर तीर्थ) में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर मंदिर तक जाने वाले मुख्य मार्ग की दुर्दशा आस्था पर भारी पड़ रही है। मेला चौक से लेकर होम्योपैथी क्लिनिक और उससे आगे मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं तथा अंग्रेजी बबूल की झाड़ियों के फैलने से मार्ग बेहद संकरा और असुरक्षित हो गया है।

​प्रतिदिन सोजत और आसपास के ग्रामीण इलाकों से सैकड़ों शिवभक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन, पूजन और जलाभिषेक के लिए पहुँच रहे हैं। हालांकि, रास्ते में फैली गंदगी और कटीली झाड़ियों के कारण पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

​स्थानीय श्रद्धालुओं और शिवभक्तों ने प्रशासन से आस्था का सम्मान करते हुए तुरंत इस मार्ग की सफाई करवाने और अंग्रेजी बबूल की झाड़ियों को हटवाने की मांग की है, ताकि मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों की यात्रा सुगम और स्वच्छ वातावरण में संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *