विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, पर्यावरण संरक्षण एवं नशा मुक्ति का दिया संदेश

Spread the love

सिरोही, 28 जुलाई 2026। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय सिरोही द्वारा आज राजकीय सार्वजनिक जिला पुस्तकालय, सिरोही में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस एवं नशा मुक्ति अभियान विषयक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी गणपत सिंह देवड़ा, बाल मंदिर की प्रधानाचार्या शोभा चारण, के.वी. स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य गणपत सिंह, सेवा निवृत्त रेंजर प्रवीण सिंह सिंदल, सामाजिक कार्यकर्ता भीक सिंह भाटी तथा पुस्तकालय अध्यक्ष प्रदीप सिंह राठौड़ के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

मुख्य वक्ता गणपत सिंह देवड़ा ने विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के महत्व एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

प्रधानाचार्या शोभा चारण ने जल, वन, मिट्टी एवं वायु जैसे प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को समय की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता ही सतत विकास का आधार है। उन्होंने युवाओं को नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

केन्द्रीय संचार ब्यूरो, सिरोही के प्रभारी अधिकारी फूलचन्द गहलोत फूलचन्द गहलोत ने वी.बी.जी.राम जी योजना के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को एक वर्ष में 125 दिवस रोजगार, निर्धारित दैनिक मजदूरी तथा समय पर भुगतान के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस एवं नशा मुक्ति अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश प्रकाश डाला।

के.वी. स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य गणपत सिंह ने विद्यार्थियों एवं युवाओं से प्रकृति संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का आह्वान किया।

सेवा निवृत्त रेंजर प्रवीण सिंह सिंदल ने जैव विविधता के संरक्षण, वनों की अंधाधुंध कटाई रोकने तथा अधिक से अधिक पौधरोपण करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। सामाजिक कार्यकर्ता भीक सिंह भाटी ने प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा योग, व्यायाम और ध्यान को स्वस्थ जीवन का आधार बताया।

कार्यक्रम के अंत में पुस्तकालय अध्यक्ष प्रदीप सिंह राठौड़ ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं केन्द्रीय संचार ब्यूरो का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन पुस्तकालय परिसर में एक फलदार पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी महेंद्र सिंह एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *