सिरोही, 23 जून। राज्य सरकार के निर्देशानुसार शहरी नागरिकों की कठिनाइयों के निवारण प्रदत्त सेवाओं के शीघ्र निस्तारण एवं जनसमस्या समाधान के लिए “शहरी सेवा शिविर अभियान 2026“ चलाये जाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में नगरपरिषद सिरोही यह कैम्प प्रातः 9.30 बजे से सायं 6 बजे तक नगर परिषद परिसर में आयोजित किए जाएंगे। 25 जून तक वार्ड सं. 9 से 16, 29 व 30 जून को वार्ड सं. 17 से 20, 01 से 03 जुलाई को वार्ड सं. 21 से 26, 06 से 08 जुलाई को वार्ड सं. 27 से 35 तक शिविर आयोजित किए जाएंगे तथा 09 व 10 जुलाई को वार्ड सं. 01 से 17 तक फॉलोअप शिविर तथा 13 से 15 जुलाई को वार्ड सं. 18 से 35 तक फॉलोअप शिविर आयोजित किए जाएंगे।
नगरपालिका पिंडवाडा में 24 जून को वार्ड सं. 18, 25 जून को वार्ड सं. 19, 29 जून को वार्ड सं. 20, 30 जून को वार्ड सं. 21 01 जुलाई को वार्ड सं. 22, 02 जुलाई को वार्ड सं. 23, 03 जुलाई को वार्ड सं. 24 तथा 06 जुलाई को वार्ड सं. 25 के शिविर आयोजित किए जाएंगेें। वहीं 07 से 15 जुलाई को तक समस्त वार्ड में फॉलोअप शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
नगरपालिका शिवगंज में 24 जून को वार्ड सं. 15 व 16, 25 जून को वार्ड सं. 17 व 18, 29 जून को वार्ड सं. 19 व 20, 30 जून को वार्ड सं. 21 व 22, 01 जुलाई को वार्ड सं. 23 व 24, 02 जुलाई को वार्ड सं. 25 व 26, 03 जुलाई को वार्ड सं. 27 व 28, 06 जुलाई को वार्ड सं. 29 व 30, 07 जुलाई को वार्ड सं. 31 व 32 तथा 08 जुलाई को वार्ड सं. 33 से 35 के शिविर आयोजित किए जाएंगे। वहीं 09, 10, 13 से 15 जुलाई को वार्ड सं. 01 से 35 तक समस्त वार्ड में फॉलोअप शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
नगरपालिका आबूरोड़ में 24 जून को वार्ड सं. 15 व 16, 25 जून को वार्ड सं. 17 व 18, 29 जून को वार्ड सं. 19 व 20, 30 जून को वार्ड सं. 21 व 22, 01 जुलाई को वार्ड सं. 23 व 24, 02 जुलाई को वार्ड सं. 25 व 26, 03 जुलाई को वार्ड सं. 27 व 28, 06 जुलाई को वार्ड सं. 29 व 30, 07 जुलाई को वार्ड सं. 31 व 32, 08 जुलाई को वार्ड सं. 33 व 34, 09 जुलाई को वार्ड सं. 35 व 36, 10 जुलाई को वार्ड सं. 37 व 38 तथा 13 जुलाई को वार्ड सं. 39 व 40 के शिविर आयोजित किए जाएंगे। वहीं 14 व 15 जुलाई को वार्ड सं. 01 से 40 तक समस्त वार्ड में फॉलोअप शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
नगरपालिका आबूपर्वत में 24 जून को वार्ड सं. 07 व 08, 25 जून को वार्ड सं. 09, 29 व 30 जून को वार्ड सं. 10 व 11, 01 जुलाई को वार्ड सं. 12, 02 व 03 जुलाई को वार्ड सं. 13 व 14, 06 जुलाई को वार्ड सं. 15, 07 व 08 जुलाई को वार्ड सं. 16 व 17, 09 जुलाई को वार्ड सं. 18, 10 जुलाई को वार्ड सं. 19 व 20, 13 जुलाई को वार्ड सं. 21, 14 जुलाई को वार्ड सं. 22 व 23 तथा 15 जुलाई को वार्ड सं. 24 व 25 के शिविर आयोजित किए जाएंगे।