पिण्डवाड़ा, 26 जुलाई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद पिण्डवाड़ा में जिला कांग्रेस कमेटी सिरोही की ओर से खुशी का इजहार किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर इसे युवाओं और आमजन की आवाज की जीत बताया।
कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लीलाराम गरासिया की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख चंदनसिंह देवड़ा, जिला महासचिव अचलसिंह बालिया, कांग्रेस (महासंघ) इंटक राजस्थान के कार्यकारी यूथ प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार रावल, नगर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष सुरेश रावल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष लीलाराम गरासिया ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर लंबे समय से उठ रही आवाज तथा विपक्ष के संघर्ष के बाद यह निर्णय सामने आया है। उन्होंने इसे देश के लाखों युवाओं, छात्रों और जनता के संघर्ष की जीत बताया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम में शैलेश परिहार, पुखराज रावल, अब्दुल भाई मुरी, परबतसिंह काबा, अनीता कुंवर, जशोदा रावल, नरेंद्र सिंह डाबी, सुरेश मेवाड़ा, प्रकाश मीणा, नरेश रावल, मुकेश रावल, नीरजन राजपुरोहित, महेंद्र रावल, जयकिशन खंडेलवाल, प्रेमाराम देवासी, छगन घांची, दिलीप मेघवाल, नारायणलाल घांची, अशोक घांची, रामाराम चौधरी, मुकेश प्रजापत, विनेश कुमार कलावंत, विक्रम भाटी, अमृत भंवरिया, रमेश सेन, ताराराम रावल, लीलाराम देवासी, चिराग रावल, जाकिर कुरैशी, अयूब खान पठान, इंदर कुमार गरासिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।