Headlines

हरियालो राजस्थान अभियान को मिली नई ऊर्जा, अल्पसंख्यक विभाग ने लगाए 35 फलदार व छायादार पौधे

Spread the love

सिरोही | राज्य सरकार के हरियालो राजस्थान अभियान के तहत सिरोही में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। अल्पसंख्यक मामलात विभाग द्वारा अल्पसंख्यक कार्यालय एवं राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास परिसर में कुल 35 फलदार एवं छायादार पौधों का पौधारोपण किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ विद्यार्थियों और आमजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। पौधारोपण के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चौधरी, सहकारिता निरीक्षक अनिल कुमार, छात्रावास अधीक्षक ईश्वरलाल, महेंद्र राणा, जितेंद्र सिंह सहित छात्रावास के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उनकी देखभाल कर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण तैयार किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *