Headlines

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

Spread the love

सिरोही, 08 जुलाई। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में बुधवार को डीओआईटी के वीसी हॉल में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।

बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के सीएम ऑफिस से प्राप्त प्रकरण, अन्य प्रकरण, अन्तर विभागीय मुद्दे, फ्लेगशिप योजना की समीक्षा की गई।

जिला कलक्टर ने बैठक में संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरण, सीएम कार्यालय से प्राप्त प्रकरण, वीआईपी रेफरेंस के प्रकरण, टू डू लिस्ट के प्रकरण, बजट घोषणा तथा अन्तर विभागीय प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। संपर्क पोर्टल की समीक्षा करते हुए कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रकरणों को अधिक अवधि तक लम्बित नही रखे तथा त्वरित निस्तारण करने के साथ यथा संभव निस्तारण में राहत प्रतिशत बढाना सुनिश्चित करें।

जिला कलक्टर ने बजट घोषणाए 2024-25, 2025-26 एवं 2026-27 में पूर्ण कार्यो को अद्यतन करने एवं अन्य विभागों में लम्बित बजट घोषणाओं संबंधी कार्यो की प्रगति से सूचित करने के निर्देश दिए तथा प्रगतिरत कार्यो को एक निश्चित समयावधि में पूर्ण करने के संबंधित को निर्देश दिए।

उन्होंने समन्वय संगम पोर्टल पर विभिन्न विभागों के स्तर पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए प्रकरणों के निस्तारण के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। शिक्षा विभाग के अन्तर्गत समग्र शिक्षा अभियान एवं पीएम पोषण अभियान की समीक्षा की एवं जर्जर स्कूली भवनों व कमरों तथा अन्य बिन्दुओं संबंधी विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने ‘‘उजास’’ म्हारो हस्ताक्षर म्हारों पहचान उजास कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया साथ ही नवाचार करते हुए शिक्षा विभाग से अति. जिला शिक्षाधिकारी अजय माथुर एवं डीओआईटी के संयुक्त निदेशक गोविन्द चौधरी को उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राजेश गोयल, माउंट आबू उप वन संरक्षक शुभम जैन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी दुर्गा शंकर मीणा, पुलिस उपाधीक्षक मुकेश चौधरी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *