फलोदी घंटियाली लूणा गांव में बुधवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए काउंटरों पर ग्रामीणों के लंबित कार्यों का त्वरित निस्तारण किया गया। शिविर में राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों को प्राप्त आवेदनों पर मौके पर ही कार्यवाही कर लोगों को लाभ पहुंचाया गया।राजस्व विभाग में ई-धरती पोर्टल के अनुसार नामान्तरण के 4 और सीमाज्ञान-बंटवारे का 1 प्रकरण निस्तारित किया गया। अभिलेखों के शुद्धिकरण के 6 और जाति, मूल निवास, हैसियत प्रमाण पत्र के 29 आवेदन भी मौके पर जारी किए गए। आयसी सुदृढ़ीकरण के 6 प्रकरण दर्ज किए गए जबकि भू-रूपान्तर रजिस्ट्री में 48 आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा रास्ता, सरकारी चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने, भूमिहीनों को भूमि आवंटन, गैर खातेदारी से खातेदारी और आवासी भूमि आवंटन के प्रस्ताव भी लिए गए। आपदा प्रबंधन विभाग ने प्राकृतिक आपदा से नुकसान के मुआवजे के आवेदन स्वीकार किए। अधिकारियों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आमजन को घर बैठे सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाना है।
इस शिविर में तहसीलदार घंटियाली बजरंग लाल मीणा अतिरिक्त विकास अधिकारी सांग सिंह राठौर , ग्राम विकास अधिकारी ओम प्रकाश काली राणा व सुदामा शर्मा ,पटवारी लूना स्वरूप राम बिश्नोई LRI मनीषा बिश्नोई एवं समस्त विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों ने मौके पर उपस्थित रहकर ग्रामीणों के कार्यों का मौके पर ही त्वरित निष्पादन किया।