कोटा से अमरनाथ यात्रा के लिए विहिप का बाइक दल रवाना, साध्वी हेमा सरस्वती ने दिखाई हरी झंडी

Spread the love

‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, 20 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन को निकले

कोटा, 30 जून। धार्मिक आस्था और राष्ट्रसेवा के संदेश के साथ विश्व हिंदू परिषद चित्तौड़ प्रांत का अमरनाथ यात्रा दल मंगलवार को कोटा से रवाना हुआ। गौ रक्षा प्रमुख रामचरण लोधा के नेतृत्व में 10 मोटरसाइकिलों पर सवार 20 सदस्यीय दल को महामंडलेश्वर साध्वी हेमा सरस्वती ने तिलक, पुष्पमाला एवं आशीर्वाद देकर हरी झंडी दिखाकर यात्रा के लिए विदा किया।

विश्व हिंदू परिषद कोटा महानगर के मंत्री आशीष शर्मा ने बताया कि यात्रा दल 3 जुलाई को पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन करेगा। इसके बाद दल लेह-लद्दाख और भारत-चीन सीमा क्षेत्र का भ्रमण कर सीमावर्ती इलाकों का भी अवलोकन करेगा। यात्रा का समापन 13 जुलाई को कोटा वापसी के साथ होगा।

उन्होंने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक दर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सनातन संस्कृति के प्रति आस्था और सीमांत क्षेत्रों के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है।

यात्रा रवाना होने से पहले आयोजित कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो उठा तथा सभी ने यात्रियों की सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना की।

यात्रा दल में रामचरण लोधा, नरेन्द्र सिंह लोधा, नरेश सुमन, रोहित वर्मा, जयन्त वर्मा, नितिन परवाल, तेजस यादव, चेतन (बंटी) कलोसिया, धर्मेन्द्र कलोसिया, ललित कलोसिया, नेमी सिंह गोविंद, मुरारी, तोलाराम, मनीष प्रजापति, अमन लोधा सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *