बाड़मेर: आज बाड़मेर शहर मंडल के शक्ति केंद्र की बैठक आयोजित हुई, जिसमें भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कैलाश जी चौधरी की गरिमामय उपस्थिति रही।

Spread the love

बैठक में संगठन की गतिविधियों एवं प्रगति की समीक्षा की गई तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया तथा शहर के विभिन्न जनहित एवं संगठनात्मक विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों में संगठन को मजबूत करने और अधिकाधिक जनसंपर्क करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला मंत्री श्री ईश्वर जी नवल शहर मंडल अध्यक्ष श्री किशन जी बोहरा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *