बाड़मेर के प्रगतिशील किसान डॉ. देवाराम पंवार को राज्य स्तरीय कृषक सम्मान, जिले का बढ़ाया मान

Spread the love

सहकार सप्ताह के राज्य स्तरीय समारोह में मिला सम्मान, बाड़मेर से चयनित एकमात्र किसान बने डॉ. पंवार

जयपुर/बाड़मेर | 2 जुलाई 2026 सहकार सप्ताह के तहत गुरुवार को जयपुर स्थित राजस्थान स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में आयोजित राज्य स्तरीय कृषक सम्मान समारोह में बाड़मेर जिले के झाक गांव के प्रगतिशील किसान डॉ. देवाराम पंवार को राज्य स्तरीय कृषक सम्मान से सम्मानित किया गया। कृषि क्षेत्र में नवाचार, आधुनिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों के बीच प्रेरणादायक कार्यों के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह में राजस्थान सरकार के सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक, शीर्ष सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक रणजीत सिंह चुण्डावत तथा अतिरिक्त रजिस्ट्रार भोमाराम ने डॉ. पंवार को सम्मानित किया।

विशेष बात यह रही कि बाड़मेर जिले से राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त करने वाले डॉ. देवाराम पंवार एकमात्र किसान रहे। उनके चयन को जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित प्रगतिशील किसानों, पैक्स अध्यक्षों और पैक्स व्यवस्थापकों को भी सम्मानित किया गया।

यह कार्यक्रम भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के गठन के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक आयोजित सहकार सप्ताह के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। राज्य सरकार ने इस अवसर पर कृषि और सहकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले किसानों को सम्मानित कर उनके कार्यों को नई पहचान दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *