Headlines

PM मोदी ने मंच पर रोका नवचयनित कांस्टेबल, बोले— “क्यों भाग रहे हो? राजस्थान पुलिस के सिपाही हो, डरना नहीं”

Spread the love

बालोतरा में नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान भावुक पल, प्रधानमंत्री ने कांस्टेबल पिंटाराम गरासिया का बढ़ाया हौसला, पीठ थपथपाकर दिया आगे बढ़ने का संदेश।

बाड़मेर | 4 जुलाई 2026 बालोतरा के पचपदरा में आयोजित मेगा विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक क्षण देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवचयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंप रहे थे। इसी दौरान राजस्थान पुलिस में चयनित कांस्टेबल पिंटाराम गरासिया नियुक्ति पत्र लेकर घबराहट में तुरंत लौटने लगे।

यह देखकर प्रधानमंत्री ने उनका हाथ पकड़कर मुस्कुराते हुए कहा, “क्यों भाग रहे हो? राजस्थान पुलिस के सिपाही हो, डरना नहीं है। आगे भी तैयारी करते रहो।” इसके बाद उन्होंने कांस्टेबल की पीठ थपथपाकर उनका उत्साह बढ़ाया। मंच पर मौजूद लोगों ने इस आत्मीय पल का तालियों से स्वागत किया।

उदयपुर निवासी पिंटाराम गरासिया ने बताया कि यह उनके जीवन का सबसे यादगार क्षण है। उन्होंने कहा कि 12वीं पास करने के दो वर्ष बाद ही उनका राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती-2026 में चयन हो गया और प्रधानमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र प्राप्त करना उनके लिए गर्व की बात है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कई अन्य नवचयनित अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। यह प्रेरणादायक संवाद पूरे समारोह का आकर्षण बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *